कृषि

कृषि बाजारों का जल्द होगा परिचालन : मंत्री

लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि किसानों की फसल के उचित दाम मिले, इसके लिए देशभर में राष्ट्रीय कृषि मंडी बनाए जाने की योजना है और इन मंडियों के जरिए फसलों की ई-ट्रेडिंग आरंभ की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में 30 सितंबर तक 200 मंडियों में यह सेवा शुरू की जाएगी। मार्च 2017 तक देश की 585 मंडियों को शामिल किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा में होर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी बनाने की जरूरत है।

सिंह ने सूचित किया कि देसी नस्लों के संवर्धन और सुधार के लिए सभी राज्यों को राशि दी गई है।

इस अवसर पर राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, डा. कमल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close