कृषि

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की शुरूआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर में प्रधानमंत्री ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने एक स्मारिका का भी विमोचन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर करीब दो बजे विशेष विमान से राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, स्पीकर दिनेश उरांव, मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मंत्री सरयू राय, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा तथा डीजीपी डीके पांडेय ने उनका स्वागत किया। मौके पर कई अन्य विधायक, सांसदों ने पीएम का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे .यहां वो राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की शुरूआत करेंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close