कृषि

पीएम ने झारखंड में आईएआरआई की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड स्थित बरही में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह भी उपस्थित थे।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुये कहा कि नई दिल्ली के आईएआरआई की तरह दूसरे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान को भी बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड का आईएआरआई राज्य के कृषि क्षेत्र की खामिया को वैज्ञानिक तरीके से हल निकले में मदद करेगा।

मोदी ने कहा कि देश में बिना देरी किए दूसरी हरित क्रांति को लाए जाने की जरूरत है और यह केवल पूर्वी भारत में लाई जा सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पशुपालन और मत्स्य पालन कृषि क्षेत्र के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने झारखंड में दुग्ध उत्पादन क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है।

संस्थान, वैज्ञानिक तरीके से कृषि क्षेत्र को विकसित करने में मदद करेगी। दूसरे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की घोषणा वर्ष 2014-2015 के आम बजट में की गई थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close