कृषि

मंत्री ने मथुरा में उन्नति मेला का उद्घाटन किया

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने मथुरा में चार दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय कृषि उन्नति मेला -2016 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म मथुरा में हुआ था लेकिन उन्होंने अपने विचारों और कार्यों द्वारा पूरे देश को नई दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि देश ने उनके नाम पर उनकी जन्म भूमि मथुरा में उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय और गाय अनुसंधान संस्थान की स्थापना करके उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

मंत्री ने कहा इन वर्षों के दौरान देश में दूध का 160 मिलियन टन रिकार्ड उत्पा‍दन हुआ है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्नों के उत्पादन का श्रेय नई कृषि तकनीकियों और किसानों द्वारा की गई कड़ी मेहनत को जाता है।

उन्होंने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा मजबूत हुई है। देश खाद्यान्नों में आत्म निर्भर है और इससे कृषि क्षेत्र के हितधारकों में नया विश्वास पैदा हुआ है।

यह अनुमान लगाया गया है कि इस वर्ष खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 270 मिलियन टन से भी ज्यादा रहेगा, जिसमें दाल उत्पादन 21 मिलियन टन रहने की संभावना है, जो कि पिछले वर्ष 17 मिलियन टन रहा था।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र के विकास एवं सहयोग के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं और किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं।

कृषि मंत्री ने मथुरा में प्रथम गोकुल ग्राम परियोजना की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार ने गोकुल मिशन के तहत देश में 14 गोकुल ग्राम की स्थापना के लिए एक योजना तैयार की है। प्रथम गोकुल ग्राम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली मथुरा में स्थापित किया जायेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close