कृषि

मत्स्य पालन: नार्वे मंत्री ने सिंह से मुलाकात की

केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने नार्वे के कृषि मंत्री जॉन जॉर्ज डेल के साथ मुलाकात की और भारत और नार्वे के बीच मत्स्य पालन में द्वीपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

कृषि मंत्री ने कहा कि दोनों ही देश जलवायु अनुकूल मत्स्य तकनीकों को विकसित करने संबंधी प्रक्रिया में सहयोग करने के साथ कम दोहित मत्स्य क्षेत्रों का दोहन करने संबंधी प्रोद्योगिकी का पता लगाने तथा ऐसी प्रोद्योगिकी विकसित करने के साथ भारत और नार्वे जरूरत पड़ने पर एक दूसरे को समुद्री उत्पादों के निर्यात में वृद्धि करने के लिए एक दूसरे का सहयोग कर सकते हैं।

कृषि मंत्री ने नार्वेयन इंस्टीट्यूट ऑफ बायो-इकोनामी रिसर्च (एनआईबीआइओ) कृषि मंत्रालय द्वारा भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडू में क्लाइमावाटर, क्लाइमाराइस और क्लाइमाएडेप्ट पर किए जा रहे अनुसंधान कार्य की सराहना की।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 में कृषिगत जिंसों के नार्वे के साथ किए गए भारतीय व्यापार में 17.65 मिलियन अमेरीकी डॉलर का निर्यात शामिल है, जो अगले वर्ष बढ़कर 25.57 अमेरीकी मिलियन डॉलर हो गया। वर्ष 2015-16 में 2.48 मिलियन अमेरीकी डालर का आयात किया गया लेकिन दोनों देश अब अब इस द्विपक्षीय व्यापार में और अधिक वृद्धि कर सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close