राज्यों से

राधा मोहन सिंह का फेसबुक के जरिए नागरिकों से सीधा संवाद

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की काया-कल्प करने के लिए कृत संकल्प है और इसके लिए कृषि मंत्रालय तेजी से काम कर रहा है। कृषि मंत्री ने बुधवार को फेसबुक के जरिए लोगों से सीधा संवाद करने के बाद संवाददाताओं से कही।

कृषि मंत्री ने कहा कि देश के कोने–कोने से लोगों ने कृषि और कृषि से जुड़े क्षेत्रों के सवाल पूछे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन देने से लेकर, आर्गेनिक फार्मिंग, सॉयल हेल्थ कार्ड की राज्यों में प्रगति, पशुपालन में एफडीआई, एग्रो प्रोडक्ट और इन पर आधारित स्टार्ट अप जैसे सवाल उनके सामने रखे गये। कृषि शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवाल भी पूछे गये। उन्होंने कहा कृषि को लेकर देश में जागरूकता लगातार बढ़ रही है।

श्री सिंह ने कहा कि फेसबुक के जरिए लोगों से सीधा संवाद करने से किसानों के साथ कृषि की पढ़ाई कर रहे छात्रों, कृषि-वैज्ञानिकों, कृषि-व्यापारियों, कारोबारियों और स्टार्ट अप्स से जुड़े लोगों को भी फायदा पहुंचता है।

उन्होंने बताया कि जो किसान सीधे सवाल नहीं पूछ सकते, उन किसानों के बच्चे या रिश्तेदार सवाल पूछते हैं। कृषि मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि किसानों और आम लोगों से सीधा संवाद करने से पता चलता है कि देश के अलग–अलग हिस्सों में कृषि में क्या काम हो रहा है और केन्द्र की कृषि योजनाओं की क्या स्थिति है। श्री सिंह ने कहा कि वे आगे भी फेसबुक के जरिए किसानों और आम जनता से संवाद जारी रखेंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close