Today:

Archive | कृभको

Tags: , , , ,

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कृभको के जोनल समारोह में शामिल हुए

Posted on 06 September 2012 by Manoj

कर्नाटक ने वैद्यनाथन समिति की सिफारिशों के अनुरूप क्रेडिट सहकारी समिति के विकास के लिए 643 करोड़ रुपये का प्रावधान के साथ सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाने की तमाम पहल की है।

राज्य सरकार जल्द ही कर्नाटक सहकारी सोसायटी अधिनियम 1959 में संशोधन लाएगी ताकि राज्य में सहकारी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा सके, मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कृषक भारती कोऑपरेटिव (कृभको) द्वारा आयोजित जोनल समारोह को संबोधित करते हुए कहा।

मुख्यमंत्री के अलावा, क्षेत्रीय अध्यक्ष,  उपाध्यक्ष,  प्रबंध निदेशक और कृभको के अधिकारियों ने बतौर मेजबान भाग लिया।

श्री शेट्टर ने कहा कि 36 हजार से अधिक सहकारी समितियों ने राज्य में 1.5 लाख लोगो को नौकरियाँ दी है।

चीनी उत्पादन, रासायनिक उर्वरक उत्पादन और हथकरघा बुनाई का एक बड़ा हिस्सा सहकारी क्षेत्र के द्वारा पूरा किया जा रहा है, मुख्यमंत्री ने टिप्पणी की।

Comments (0)

Tags: , , , ,

कृभको ने मंत्री को लाभांश का चैक प्रदान किया

Posted on 14 December 2011 by ajayjha

कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) ने सोमवार को नई दिल्ली में उर्वरक रसायन मंत्री श्री एम.के. अलगिरी को 20.30 करोड़ रुपए की राशि का लाभांश चेक भेंट किया.
indiancooperative.com से बात करते हुए कृभको के वाइस चेयरमैन श्री चन्द्र पाल ने कहा “कृभको ने वर्ष 2010-11 के लिए 20% की दर से लाभांश की घोषणा की है जो 69.29 करोड़ रुपए की राशि है जिसमें से 20.30 करोड़ रुपए की राशि भारत सरकार को दी जा रही है. “ वर्ष 2010-11 के दौरान सोसाइटी के बाद 200 करोड़ रुपए का कर लाभ अर्जित किया है.

Comments (0)

Tags: , , , , ,

पहली प्राथमिकता सच्चाई का पता लगाना है: Yara इंटरनेशनल

Posted on 09 June 2011 by ajayjha

Indiancooperative.com को दिये एक साक्षात्कार में Yara इंटरनेशनल के भारत में सूचना प्रबंधक ने कई सवालों का जवाब दिया गया है. लेकिन उन्होंने कहा कि मामले में जांच चल रही है. अतः वे ऐसा कुछ नहीं कहेंगे जिससे जिससे जांच प्रभावित हो सके.

Comments (0)

Tags: , , , , , , ,

कृभको घोटाला: क्या ‘यारा’ सरकारी गवाह बनेगा?

Posted on 25 May 2011 by ajayjha

भारतीय कर-अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामलों का कभी पता नहीं लगता है. जब भी भारतीयों से जुड़े भ्रष्टाचार के बड़े मामलों का पता चलता है, ज्यादातर की जड़ें विदेशी धरती में पायी जाती हैं. CWG घोटाले में भी ऐसा ही हुआ जिसमें ब्रिटिश अधिकारियों ने रिश्वत का पता उस समय लगाया था जब वे ब्रिटेन स्थित AM कार्स और फिल्म्स के खातों पर छापे मार रहे थे.

“कृभको-Yara संयुक्त उद्यम” में एक भारतीय परामर्शदाता को एक मिलियन अमरीकी डालर के भुगतान के रहस्योद्घाटन की कहानी भी भिन्न नहीं है.  इसे भी नार्वे के अधिकारियों ने उस समय उजागर किया जब वे यारा इन्टरनेशनल पर किसी और मामले में, जिसमें कृभको शामिल नहीं था, छापा मार रहे थे.

भारतीयसहकारिता.कॉम नॉर्वे के एक प्रमुख वित्तीय अखबार के साथ सहयोग कर रहा है जिससे सच की जड़ तक पहुंचा जा सके.

भारतीयसहकारिता.कॉम को प्राप्त जानकारी के अनुसार, नार्वे पुलिस मामले में काफी गंभीरता से जांच कर रही है. हालांकि नार्वे पुलिस कई मायनों में बहुत चुप है जब इस मामले की बात आती है. भ्रष्टाचार के मामलों में यह एक सामान्य बात होती है. लेकिन वे मामले की जांच जारी रखते हैं.

“यारा इंटरनेशनल ए.एस.ए.” दुनिया की अग्रणी रसायन कंपनी है जो किसानों और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक उत्पादों को बानाने में रत है. इसका मुख्यालय ओस्लो में है और पूरे विश्व में इसके लगभग 7300 से अधिक कार्यकर्ता हैं. इसका कारोबार विश्व के 50 से अधिक देशों में फैला है और इसके उत्पादों की बिक्री लगभग 150 देशों में चल रही है.

लेकिन अंततः संभावना यह है कि ‘यारा’ मामले में सरकारी गवाह बन सकती है.  पकड़ में आने के बाद, Yara ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि कंपनी ने इस सौदे में भारत में संदिग्ध लेन-देन के बारे में पुलिस को पहले ही सचेत कर दिया था.

वर्तमान में ”Yara अंतर्राष्ट्रीय” के अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं. लेकिन एक बार मामला गर्मा जाए और अधिकारी सख्ती बरतें, तो यह कंपनी मामले में सरकारी गवाह बन सकती है.

रकम के मामले में घोटाला काफी छोटा है, लेकिन इसका प्रभाव दूरगामी हो सकता है.  कृभको एक सहकारी समिति है जो उसके सदस्यों और किसानों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है. कृभको के मामलों का प्रबंध करने वाले प्रबंधक नहीं बल्कि उच्च प्रोफ़ाइल नेता हैं जो देशभक्ति की बात करते कभी नहीं थकते.

दुर्भाग्य से, मंत्रालय का कृभको के मामले में कोई भूमिका नहीं है. यद्यपि सकरकार का इसमें 30 प्रतिशत का हिस्सा है, कृभको के मामले का संचालन मतदान द्वारा निर्वाचित निर्देशक-मंडल करता है.

भारतीयसहकारिता.कॉम इस पर कड़ी नजर रखे हुए है और वो दिन दूर नहीं जब यह भीतरघात करने वालों का पर्दाफाश करने में सक्षम होगा.

Comments (0)

Tags: , ,

कृभको के लखनऊ कार्यालय में आग

Posted on 13 April 2011 by ajayjha

एक प्रमुख उर्वरक निर्माता कम्पनी ”कृभको” के लखनऊ कार्यालय में मंगलवार को भीषण आग लग गई.  इससे स्थानीय लोगों में दहसत भर गई, अधिकारियों ने कहा.  घटना में कोई हताहत नहीं बताया गया.  यह कार्यालय गोमती नगर के व्यस्त इलाके में स्थित है जिसकी बहु मंजिला इमारत की पहली मंजिल आग की चपेट मे आ गई.

लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि आग भीषण थी. इससे पहले कि आग आस-पास की इमारतों को चपेट में लेती अग्निशमन टीम के सदस्यों की समय पर हस्तक्षेप से उसपर नियंत्रण पा लिया गया.  आग पर काबू पाने में दो घंटे लगे तब तक कृभको कार्यालय की पहली मंजिल पूरी तरह से नष्ट हो गई थी.  कुछ कर्मचारी कार्यालय के  अंदर फंस गए थे लेकिन पुलिस और  अग्निशमन  टीम के संयुक्त प्रयास से उन्हें बचा लिया गया.

कार्यालय भवन में एक उर्वरक वितरण केन्द्र भी है. “हम अभी तक आग की वजह से हुए वित्तीय नुकसान का पता नहीं लगा पाये हैं” श्री तिवारी ने कहा. उन्होंने आगे कहा कि आग के  कारणों का अभी तक पता  नहीं लगा है  लेकिन  लगता है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी.

Comments (0)

सहकारी-प्रश्न

सहकारिता से संबंधित प्रश्न
श्री आई सी नाईक से पूछे
info@indiancooperative.com

महत्वपूर्ण खबर

वोट

क्या सह्कारिता मे सरकारी हस्तक्षेप आवश्यक है ?

Loading ... Loading ...

Gallery

prakash-lonare

RELATED SITES

Powered By Indic IME