
इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने मंगलवार को एक ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के रूप में नीम केक लॉन्च किया।
इफको के सीईओ यूएस अवस्थी ने यह जानकारी दी। ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर यह नॉन-एडिबल और डी-ऑयल्ड नीम केक फर्टिलाइजर से बना है, जो महाराष्ट्र में पैदा होता है। यह नेमाटोड, मिट्टी के ग्रब्स और सफेद चींटियों से पौधों की जड़ों की रक्षा करता है।
अवस्थी ने ट्वीट में कहा, खुशी है कि इफको ने नॉन-एडिबल और डी-ऑयल्ड नीम केक फर्टिलाइजर नामक एक और अभिनव उत्पाद लॉन्च किया है। सभी फसलों के लिए एक जैविक खाद है। यह N,P,K और ऑर्गेनिक कार्बन से भरपूर है. यह नेमाटोड, मिट्टी के ग्रब्स और सफेद चींटियों से जड़ों की रक्षा करता है।