
देश भर में बड़े पैमाने पर उर्वरक सहकारी संस्था इफको गरीबों, किसानों, महिलाओं समेत अन्य लोगों को कंबल बांटने में सक्रिय है।
दैनिक आधार पर, देश भर में फैले इफको के अधिकारी जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर रहे हैं। हाल ही में इफको के बैनर तले गाजीपुर जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष विजय शंकर राय ने गरीब किसानों, महिलाओं और अन्य लोगों को 200 कंबल बांटे थे।
एक समारोह में, हरियाणा के कृषि मंत्री प्रकाश दलाल ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इफको के प्रयासों की सराहना की। यह समारोह लोहारू, भिवानी, हरियाणा में आयोजित किया गया था, जहां 400 से अधिक कंबल गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किए गए थे।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में, इफको के एक आरजीबी सदस्य राजदत्त पांडेय ने ग्रामीणों को कंबल वितरित किए।
ओडिशा में इफको की परदीप इकाई के हेड के जे पटेल ने बलिजारा परदीप ओडिशा के एक वृद्धाश्रम संतोषी जराश्रम के जरूरतमंद और गरीब लोगों को कंबल बांटे।
कर्नाटक के दावानगेरे में इफको के नि: शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम में कर्नाटक ने पूर्व मंत्री केसगवमूर्ति की उपस्थिति में नगरपालिका मजदूरों के बीच ब्लैंकेट वितरित किए।
पश्चिम बंगाल में गोटरा कोऑपरेटिव में उप-आरसीएस अविजीत सरकार, आरजीबी और इफको फील्ड ऑफिसर की उपस्थिति में जरूरतमंद महिला किसानों को कंबल वितरित किए गए।
ऐसा ही एक वितरण समारोह श्रीनगर में आयोजित किया गया था, जिसमें डल झील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कंबल बांटे गये, एमडी डॉ यूएस अवस्थी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा।
भारत में सहकारी समितियां हमेशा से संकट की घड़ी में आगे रही है, चाहे वह कोविड-19 हो या कोई प्राकृतिक आपदा।