
छत्तीसगढ़ स्थित बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक का चुनाव हाल ही में संपन्न हुआ और सभी निदेशक निर्विरोध चुन गए। एक बार फिर अशोक अग्रवाल को बैंक के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया है।
बैंक के दो उपाध्यक्ष पद के लिए तिलक राम देवगन और अलका शर्मा को निर्विरोध चुना गया है। महेंद्र कुमार चुनाव अधिकारी थे।
अशोक अग्रवाल, 1995 के बाद से लगातार बैंक के शीर्ष पद पर काबिज हैं। वे छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी आवास संघ, रायपुर के अध्यक्ष भी हैं। बता दें कि बैंक की बोर्ड में 10 निदेशक होते हैं।