
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रयागराज में उर्वरक सहकारी संस्था इफको के स्टाल का दौरा किया।
इफको के अधिकारियों ने उन्हें किसानों के हित में की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर इफको ने अपने विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया था। सागरिका के रूप में इफको का जैविक उर्वरक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा।
इस खबर को इफको के एमडी ने अपने ट्विटर वॉल के जरिए साझा किया।