
श्रीलंका मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वायु सेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान 1,00,000 किलोग्राम इफको नैनो नाइट्रोजन के साथ श्रीलंका के बंदरानाइक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।
इसका उद्देश्य श्रीलंका सरकार को बिना किसी देरी के किसानों को नैनो नाइट्रोजन उर्वरक की आपूर्ति करने में मदद करना था।
श्रीलंका वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ (सीओएस)- एवीएम प्रसन्ना पायोई ने भारतीय विमान चालक दल की अगवानी की।
एक सहकारी नेता ने कहा कि यह कदम भारत-श्रीलंका संबंधों को निश्चित रूप से मजबूत करेगा।