
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा भारतीय संसद में पेश बजट पर एनसीयूआई अध्यक्ष दिलीप संघानी ने दुबई में चार्टर्ड एकाउंटेंट और हितधारकों को संबोधित किया।
इस संगोष्ठी का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के दुबई चैप्टर ने किया था।
संघानी ने बताया कि इस बार का बजट भारत की अर्थव्यवस्था को गति देगा। उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहकारी समितियों की भूमिका के बारे में भी बताया।
बाद में, संघानी ने तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, “सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में दुबई में रहने वाले भारतीय नागरिकों को संबोधित किया।”