
सहकार भारती के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से मुलाकात की।
इस मौके पर उन्होंने सहकार भारती की उपलब्धियों से जुड़ी पुस्तक भेंट की।
हरियाणा के फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बनाया गया है।
फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में जन्मे गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी के नेता महेंद्र प्रताप सिंह को 1.72 लाख से हराया।
उन्होंने 1978 में जवाहरलाल नेहरू कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और मेरठ विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की।