अन्य खबरें

गणतंत्र दिवस: चौहान ने किसानों से की मुलाकात

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा परिसर, नई दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार की ओर से विशेष आमंत्रित किसान भाइयों-बहनों से मुलाकात और संवाद किया।

चौहान ने किसान संवाद सम्मेलन में कहा कि “किसान हमारा भगवान है और किसान की सेवा ही भगवान की सेवा है।”

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार किसानों के सशक्तिकरण और उनकी समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को उनके परिश्रम का सही मूल्य मिले और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

चौहान ने संवाद के दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। साथ ही, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को कृषि से संबंधित अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिले।

उन्होंने प्राकृतिक खेती और फसल विविधिकरण के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में काम चल रहा है ताकि किसानों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके और वे इन मॉडलों के लाभ समझ सकें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close