
सहकार भारती ने महिला दिवस और होली मिलन के उपलक्ष्य में गंगा मइया मंदिर, नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता गीत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें करीब 70-75 महिलाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर महिला नेत्री सुनीता मेहरा ने महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत व्याख्यान दिया और इसके समाज में बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। बिमला कोली ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि संतोष गुप्ता ने आधुनिक सांस्कृतिक मूल्यों पर अपने विचार साझा किए।
इसके अलावा, सुनीता सुंदारियाल ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाने के लाभों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का समापन सुनीता मेहरा द्वारा प्रार्थना के साथ हुआ, जिसने इस आयोजन को सफल और प्रेरणादायक बना दिया। दिल्ली प्रदेश महिला नेत्री सुनीता मेहरा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।